{"_id":"6a9bff0db2670b9b9e09fc7d","slug":"awareness-compain-in-meeting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-168983-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ग्राम पंचायत घुंडा भड़ेच में नशा मुक्त अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ग्राम पंचायत घुंडा भड़ेच में नशा मुक्त अभियान शुरू
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक, रैली और कार्यक्रमों से लोगों को किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। ग्राम पंचायत घुंडा भड़ेच में प्रधान तनुजा शर्मा की अध्यक्षता में नशा मुक्त अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है। विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। आगामी दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें भांग उखाड़ो अभियान, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता भाषण और रैलियां शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाएगा।
प्रधान तनुजा शर्मा ने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने जोर दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल, शिक्षा और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। तनुजा शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायतें नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इस अवसर पर उप प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए प्रभावी सहयोग का संकल्प लिया।