{"_id":"6ae5cfaab3fb48a0800b88c5","slug":"awareness-camp-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-173803-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पोस्टर और नारा लेखन प्रतियोगिताओं के साथ निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पोस्टर और नारा लेखन प्रतियोगिताओं के साथ निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
एलबीएस कॉलेज में वेस्ट टू वर्थ विषय पर पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी
प्लास्टिक प्रदूषण और कचरा प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में वेस्ट टू वर्थ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शनिवार को संपन्न हुई। संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने की। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की निकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में बीएससी की पूनम ठाकुर और अदिति शर्मा प्रथम रहीं। प्रो. कैलाश और प्रो. प्रीति पांटा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने विजेताओं को सम्मानित किया। विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
दूसरे दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं विज्ञान संकाय के पूर्व डीन डॉ. संजीव अरोड़ा ने ऑनलाइन माध्यम से विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण से लेकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तक के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए संसाधनों के उचित उपयोग और कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद एनएसएस, एनसीसी, रोवर-रेंजर और इको क्लब के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर से सावड़ा बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण अपनाने और कचरे का उचित निस्तारण करने का संदेश दिया गया।
संगोष्ठी का आयोजन रसायन विज्ञान विभाग की संयोजिका डॉ. शालू डोगरा ने डॉ. नरेश कुमार और प्रो. पुनीत के सहयोग से किया।