{"_id":"69a2d7252cf42c93c4019396","slug":"awareness-camp-in-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-155141-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
आनी कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू )। राजकीय महाविद्यालय आनी में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय महिला प्रकोष्ठ, गर्ल्स काउंसलिंग सेल, आइक्यूएसी और पूर्व छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है, हमें इसके लिए जागरूक रहना चाहिए। कार्यशाला में सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज नोगली की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया। छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और तनाव प्रबंधन के तरीकों के बारे में विस्तार जानकारी दी। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक और कार्यशाला की संयोजक डॉ. संगीता नेगी ने कहा कि तनाव हमारे जीवन का एक हिस्सा है, लेकिन हमें इसे नियंत्रित करना सीखना होगा। विद्यार्थियों ने रिसोर्स पर्सन से कई प्रश्न पूछे।
इस मौके पर आइक्यूएसी समन्वयक प्रो. नरेंद्र पॉल, पूर्व छात्र संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. सीमा, सचिव प्रो. निर्मल सिंह शिवांश, महिला प्रकोष्ठ के सदस्य प्रो. पुष्पा गुलेरिया, प्रो. पम्मी घामटा, शोभा नेगी आदि उपस्थित रहे।