फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Auditions for artists for Theog festival from 11th

Rampur Bushahar News: ठियोग उत्सव के लिए कलाकारों के ऑडिशन 11 से

Mon, 04 Aug 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
पांच सदस्यीय कमेटी करेगी कलाकारों का चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नेहरू मैदान में दो दिवसीय 15 से 16 अगस्त तक ठियोग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन 11 और 12 अगस्त को होंगे। यह ऑडिशन शाली बाजार के सरायं हॉल में लिए जाएंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा ने बताया कि कमेटी के सदस्य प्रतिभा के आधार पर कलाकारों का चयन करेंगे। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी का कार्यभार संगीत के प्रोफेसर महेंद्र राठौर को दिया जाएगा। कमेटी के अन्य सदस्यों में जिला भाषा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और आकाशवाणी के हुकुम शर्मा शामिल होंगे। नगर परिषद के वार्ड नंबर-सात के पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा परिषद का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऑडिशन के लिए 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नगर परिषद के कार्यालय में आकर अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए mctheog@gmail. पर आवेदन किए जा सकते हैं। ऑडिशन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लिए जाएंगे। ठियोग उत्सव देश के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article