{"_id":"6a81ab2899811291ed0ed7cc","slug":"ashwani-soni-entrusted-with-the-reins-of-satyanarayan-mandir-trust-for-the-third-time-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167322-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अश्वनी सोनी को तीसरी बार सौंपी सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अश्वनी सोनी को तीसरी बार सौंपी सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट की कमान
विज्ञापन
रामपुर में सत्यनारायण मंदिर न्यास की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
विनय शर्मा सचिव और मदन भारती चुने कोषाध्यक्ष
विहिप के प्रांत अध्यक्ष केशव राम वर्मा की मौजूदगी में कार्यकारिणी का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर क्षेत्र में धर्मार्थ, स्वास्थ्य और सेवा कार्यों में जुटे श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष केशव राम वर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से ट्रस्ट के अध्यक्ष की कमान तीसरी बार अश्वनी सोनी को सौंपी गई। वहीं, विनय शर्मा को सचिव और मदन भारती को भी तीसरी बार कोषाध्यक्ष चुना गया है। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को हुआ। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष केशव राम वर्मा की अध्यक्षता में सत्यनारायण मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव की प्रक्रिया को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने पूर्ण किया। सर्वसम्मति से अश्वनी सोनी को अध्यक्ष, विनय शर्मा को सचिव, विष्णु शर्मा और तपस्या शर्मा को उपाध्यक्ष और मदन भारती को कोषाध्यक्ष चुना गया। मनोज अग्रवाल को सह सचिव, जबकि राजेश अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में राजीव अग्रवाल, गुलाब नेगी, प्रताप नेगी, मोहन मेहता, पुनीत गुप्ता, स्वाति बंसल, मोहन गौतम, दुर्गा सिंह, अनिल मोकटा, संदीप ठाकुर, सीमा मांटा और पीयूष गोयल की चुना गया है। बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजय कुमार, वीएचपी के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, सह मंत्री राधा नेगी और विभाग प्रचारक रामपुर शिव कुमार मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष अश्वनी सोनी ने कहा कि मंदिर न्यास क्षेत्र में सेवा भाव और सामाजिक परोपकार से जुड़ी गतिविधियों को भविष्य में भी जारी रखेगा। सामाजिक कल्याण के लिए न्यास की ओर से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।