Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ashadh fair in Kungash from today

Rampur Bushahar News: कुंगश में आषाढ़ मेला आज से

Thu, 03 Jul 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या में महिला मंडल और स्कूली बच्चों पेश करेंगे प्रस्तुतियां
विज्ञापन

हिमाचली कलाकार विक्की चौहान, रमना भारती सहित अन्य मचाएंगे धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल के कुंगश में आषाढ़ मेला शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मेले में स्थानीय देवता कुंगशी महादेव पनेउई नाग देवता और चिमनी के माहूंनाग देवता मुख्य आकर्षण रहेंगे। मेले में स्थानीय महिला मंडलों और स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। साथ ही दो भव्य रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। पहली संध्या शुक्रवार से आयोजित की जाएगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक तांत्रा बॉयज, वर्षा ठाकुर और काकू चौहान अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। अंतिम संध्या 5 जुलाई को हिमाचली स्टार कलाकार विक्की चौहान और क्षेत्रीय लोक गायिका रमन भारती अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। मेला कमेटी की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता और महिला मंडलों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान देकर सम्मानित किया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष और कुंगश पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि मेले का शुभारंभ देवताओं के आगमन और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के साथ होगा। मेले में देव परंपराओं के अनुसार विधिवत देव पूजन, देव नृत्य और ग्रामवासियों की देवताओं के प्रति आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ठाकुर ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से पारंपरिक मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति के प्रतीक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article