{"_id":"69ff8d951460e3c75702f850","slug":"arya-samaj-kandaghats-annual-festival-begins-with-a-morning-procession-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1041-169033-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रभात फेरी के साथ आर्य समाज कंडाघाट का वार्षिकोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रभात फेरी के साथ आर्य समाज कंडाघाट का वार्षिकोत्सव शुरू
विज्ञापन
आर्य समाज कंडाघाट के 57वें वार्षिक उत्सव के दौरान शोभा यात्रा निकाले समाज के सदस्य। स्रोत : आर्
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। आर्य समाज कंडाघाट का 57वां वार्षिकोत्सव शनिवार को शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का आगाज सुबह 5 बजे प्रभात फेरी के साथ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रातः 9 बजे नई धर्मशाला कंडाघाट में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया और विधिवत ध्वजारोहण के साथ वार्षिकोत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई। इसके उपरांत आयोजित यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं और विश्व शांति की कामना की। उत्सव के पहले दिन आर्य जगत के प्रख्यात विद्वानों ने अपने प्रवचनों और भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसमें डॉ. धीरज कुमार, महात्मा नरेश मुनि, पंडित राजेश कुमार प्रेमी, देवेंद्र शास्त्री ने उपस्थित जनसमूह को वेदों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
दोपहर बाद नई धर्मशाला से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा पूरे कंडाघाट बाजार से होते हुए गुजरी, जहां स्थानीय निवासियों ने इसका स्वागत किया। भक्ति गीतों और जयघोष के साथ निकाली गई यह शोभा यात्रा अंत में कंडाघाट के पड़ाव मैदान में जाकर संपन्न हुई।