{"_id":"67d9676b441af745ae0b2725","slug":"appointment-letters-issued-to-69-forest-friends-for-the-forest-beats-of-chaupal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-131672-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल की वन बीटों के लिए 69 वन मित्रों को जारी किए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल की वन बीटों के लिए 69 वन मित्रों को जारी किए नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । वन मंडल चौपाल की 69 बीटों के लिए वन मित्रों को नियुक्ति प्रमाणपत्र दिए गए हैं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 69 वन मित्रों में 37 पुरुषों के साथ 32 महिलाएं भी वनों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। वन मंडलाधिकारी जंगबीर सिंह दुल्टा ने बताया कि इन सभी वन मित्रों को 16 से 30 अप्रैल के बीच विभाग में अपनी ज्वाइनिंग देनी होगी। एक से छह अप्रैल तक विभाग इन्हें प्रशिक्षित करेगा। इसके बाद सात मई से वन बीटों में इनकी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि वन बीटों में नियुक्त वन मित्रों से वनों के संरक्षण, वन विकास कार्यों, पौधरोपण और इसकी देखभाल, बिरोजा निकासी, सूखे गिरे हुए पेड़ों की मार्किंग, मनरेगा के अंतर्गत पौधरोपण, आग से वनों की रक्षा और वन संपदा की तस्करी रोकने के कार्यों में मदद ली जाएगी। नियुक्त किए गए सभी वन मित्रों को विभाग के बुलावे पर अपनी सेवाएं देने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त समस्त वन मित्रों को बधाई देते हुए उनसे वनों और वन संपदा के संरक्षण का आह्वान किया। ्र