फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apply for the Panchakarma Technician course by July 4

Rampur Bushahar News: पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स में 4 जुलाई तक करें आवेदन

Thu, 18 Jun 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में पंचकर्म तक्नीशियन कोर्स के लिए 16 सीटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स की शुरुआत की है। आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स के लिए 16 सीटें आवंटित की गई हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बीएमओ रोहिणी शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता में अभ्यर्थी की बारहवीं, आयु सीमा 17 से 35 वर्ष (आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी) होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई रहेगी। कोर्स की अवधि और प्रमाण पत्र 1 वर्ष का सफल प्रशिक्षण पूरा होने पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। एक वर्ष के सर्टिफिकेट कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए योग्य होंगे। अभ्यर्थी किसी भी पंचकर्म केंद्र में बतौर टेक्नीशियन, विभिन्न आयुर्वेदिक क्लीनिक और वेलनेस सेंटर में कार्य कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.ayurveda.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सहायता और अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आयुष स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed