{"_id":"5efdfb608ebc3e42d214cb79","slug":"apple-season-rampur-hp-news-sml3372525196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन से पहले दुरूस्त हो विस क्षेत्र की सडक़ें : किशोरी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन से पहले दुरूस्त हो विस क्षेत्र की सडक़ें : किशोरी लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। आगामी सेब सीजन में आनी विस क्षेत्र के बागवानों को फसल मंडी पहुंचाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए विभाग पहले से ही अपनी तैयारी कर ले। क्षेत्र की जिन सड़कों को दुरुस्त किया जाना है, लोक निर्माण विभाग उन्हें समय रहते दुरुस्त कर ले। वहीं, विकास कार्यों को भी विभाग तय समय सीमा में पूरा करे। विधायक किशोरी लाल ने लोनिवि और वन विभाग के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान विभागों को यह निर्देश दिए।
गौरतलब है कि आनी विस क्षेत्र में अधिकतर लोगों की आजीविका सेब पर निर्भर करती है। ऐसे में क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को सुधारना लोक निर्माण विभाग की प्राथमिकता रहनी चाहिए। निरमंड पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में विधायक किशोरी लाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने विभाग के क्षेत्रवार चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय कपूर ने विस क्षेत्र के विकास कार्यों का ब्योरा मौजूद सदस्यों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि विभाग सेब सीजन से पहले सड़कों को सुधारेगा।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता निरमंड रजनीश बहल, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, महामंत्री अशोक ठाकुर, शेर सिंह चौहान, डीएफओ चंद्रभूषण सहित दोनों विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।