{"_id":"5d49af418ebc3e6d206ded4c","slug":"apple-sale-rampur-hp-news-sml3030578172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर क्षेत्र में एक माह से नहीं खुला सेब क्लेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर क्षेत्र में एक माह से नहीं खुला सेब क्लेक्शन सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। सी-ग्रेड के सेब की खरीद के लिए कलेक्शन सेंटर न खुलने से बागवान परेशान हो गए हैं। रामपुर उपमंडल में हर साल जुलाई माह में खरीद केंद्र खुल जाते थे। इस बार अगस्त में भी केंद्र नहीं खुल सके हैं। हिमफेड की ओर से इस सेब की खरीद के लिए केंद्र खोले जाते हैं। हर साल भारी संख्या में रामपुर में सी ग्रेड के सेब की खरीद की जाती है। अभी तक मुनिष पंचायत के जोगनी और भड़ावली पंचायत के कमलाऊ में ये केंद्र नहीं खुल सके हैं। इससे बागवानों का सेब बगीचों में सड़ जाने की कगार पर पहुंच गया है। बागवानों ने रामपुर में सेब बिक्री केंद्र खोलने की मांग की है।
पूर्व जिला परिषद सदस्य सरोजनी ठाकुर, बागवान बसंत राम, सुशील, चंद्रमोहन, पद्म, दिनेश, शंकर दास सहित अन्य ने बताया कि सेब सीजन जोरों पर है। सेब के लिए कलेक्शन सेंटर का प्रबंध न होने से उनका सेब सड़ने की कगार पर है। एक माह बीत जाने के बाद भी हिमफेड कलेशक्न सेंटर नहीं खोल पाया है। उन्होंने हिमफेड प्रबंधक रामपुर से मांग की है कि जल्द से जल्द सेंटर खोला जाए ताकि बागवानों को परेशानी न हो।
---
हिमफेड रामपुर के प्रबंधक अमर ठाकुर ने बताया कि बागवानों की सुविधा के लिए कलेशक्न सेंटर तीन अगस्त से खोलने के निर्देश दिए गए थे। यदि किसी जगह पर नहीं खुला है तो निरीक्षण कर जल्द खोलने का प्रयास किया जाएगा। इस बार बागवानों को सी ग्रेड का रेट आठ रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दिया जाएगा।