{"_id":"5f5e485e8ebc3e56667ec1e8","slug":"apple-rampur-hp-news-sml344989217","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों को 1000 से 2100 रुपये मिल रहे प्रति पेटी सेब के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानों को 1000 से 2100 रुपये मिल रहे प्रति पेटी सेब के दाम
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के तीनों खंडों कल्पा, निचार और पूह के निचले क्षेत्रों से अब तक 1 लाख 85 हजार 734 सेब की पेटियों देश की विभिन्न मंडियों में पहुंच चुकी हैं। जिले के बागवानों को अच्छी क्वालिटी के सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं।
गौर हो कि अगस्त माह में किन्नौर के बागवानों को प्रति पेटी अधिकतम दाम 3300, 2500, 2200 और 2000 रुपये तक मिले हैं, लेकिन सितंबर माह में एक दम से एकाएक मंडी मंदी की ओर चली गई है। बागवानों को सेब की प्रति पेटी के एक हजार से 2100 रुपये दाम मिल रहे हैं। ऐसे में जिले के बागवानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि वे अपनी नकदी फसल सीधे बेचें या फिर कोल्ड स्टोर रखें।
जिले के बागवान सत्यजीत नेगी ने उन्नत किस्म के सेब की सकारलैट किस्म की प्रति पेटी 3300 रुपये के हिसाब से नारकंडा मंडी में बेची है। नेगी ने कहा कि जिले के बागवानों को गुणवत्ता वाले सेब को इन दिनों अच्छे दाम नहीं मिल रहे। सेब कारोबारियों और आढ़ती की मिलीभगत के कारण बागवानों को उनकी फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे। किन्नौर के सेब में आकार, रंग और गुणवता वाले सेब की स्टोर क्षमता अधिक होने के कारण कारोबारी खुद खरीद कर स्टोर कर रहे हैं। कारोबारियों की मिलीभगत से बागवान अच्छे दाम लेने से वंचित हैं। बागवान राकेश नेगी, भुवनेश्वर नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, मनोज नेगी, डीजी नेगी सहित अन्य ने कहा कि बागवानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
जिले के निचार, कल्पा और पूह खंड से 185734 सेब की पेटियां शिमला जिले के रतनपुर, बिथल, सैंज, मतियाना, नारकंडा, खेगसू, लाफूघाटी, शिमला, सोलन, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई और परवाणी सहित देश की विभिन्न मंडियों में भेजी गई हैं।
उपनिदेशक उद्यान विभाग किन्नौर डॉ. हेमचंद शर्मा ने कहा कि इस वर्ष अब तक जिले से पौने दो लाख से अधिक सेब पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। जिले में इस वर्ष 32 लाख से अधिक सेब पेटियां उत्पादन होने की उम्मीद है।