{"_id":"5eff468d8ebc3e42ae3d3de1","slug":"apple-rampur-hp-news-sml3373428154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब के उचित विपणन और कोरोना से निपटने के हों व्यापक प्रबंध : किओन सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब के उचित विपणन और कोरोना से निपटने के हों व्यापक प्रबंध : किओन सभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर/ननखड़ी। कोरोना महामारी के दौर में शुरू होने वाले सेब सीजन में संक्रमण से बचाव और सेब की फसल के उचित विपणन की व्यवस्था की जानी चाहिए। हिमाचल किसान सभा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजकर सरकार से व्यापक प्रबंध करने की मांग की है।
शुक्रवार को किसान सभा इकाई रामपुर ने एसडीएम नरेंद्र चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। किसान सभा जिलाध्यक्ष हितेश हस्टा और जिला सचिव प्रेम चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की मुख्य नकदी फसल सेब का सीजन थोड़े ही समय में शुरू होने वाला है। साथ ही प्रदेश में कोरोना महामारी के मामलों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में सेब सीजन के दौरान सरकार और प्रशासन के समक्ष चुनौती होगी कि कैसे बाहर से आने वाले आढ़ती और श्रमिकों को प्रदेश में सुरक्षित पहुंचाया जाए। यदि सेब मंडी में कोरोना वायरस दस्तक देता है तो तुरंत सेब मंडियों को सील कर दिया जाएगा, जिसका सीधा असर बावगानों पर पड़ेगा। इसे देखते हुए किसान सभा ने सरकार से सेब की फसल के उचित विपणन हेतु हस्तक्षेप की मांग की है। सभा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सेब सीजन को सुरक्षित निपटाने के लिए सरकार सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुला कर उनसे सुझाव आमंत्रित करें। साथ ही किसान संगठनों, एपीएमसी मार्केटिंग बोर्ड, बागवानी विभाग, आढ़ती एसोसिएशन, पल्लेदार संगठन और सभी दावेदारों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव आमंत्रित किए जाएं। इसके अलावा किसान सभा ने सरकार से सेब सीजन के लिए श्रमिकों की उचित व्यवस्था करने, सेब ढुलाई के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करने और बागवानों को उचित दामों पर कार्टन और ट्रे उपलब्ध करवाने की मांग की है। इसके साथ ही साथ सभा ने आढ़तियों के पास बागवानों की पिछली बकाया राशि के भुगतान को सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। वहीं, ननखड़ी में भी किसान सभा ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर किसान सभा ननखड़ी के अध्यक्ष खेमराज मेहता, राजेंद्र मेहता, कपूर सिंह, राजन मेहता, ओम प्रकाश भारती और पन्ना लाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।