फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple quality effected by bad weather

Rampur Bushahar News: सेब की क्वालिटी पर मौसम की मार

Sun, 13 Aug 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sun, 13 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। सेब की फसल पर इस बार लगातार मौसम की मार पड़ रही है। सेब का आकार नहीं बढ़ पा रहा है। सेब की क्वालिटी पर असर पड़ रहा है। इससे बागवान परेशान हैं। अगस्त का आधा महीना निकल चुका है लेकिन अभी तक कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। हर साल जुलाई से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो जाता है, लेकिन इस साल अगस्त का आधा महीना बीतने के बाद भी सेब सीजन पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। पिछले साल की तुलना इस बार सेब की पैदावार भी बहुत कम है। सेब के फल को विकसित होने के लिए जुलाई और अगस्त में गर्मी और धूप की जरूरत रहती है। इस बार करीब एक महीने से अधिक का समय निकल गया है, सेब के फल और पौधों को प्रयाप्त धूप नहीं मिल रही। लगातार खराब मौसम के कारण बीमारियों बढ़ने और पत्तों के झड़ने के कारण फल का विकास भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं सेवानिवृत्त बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र कायथ का कहना है कि सेब के विकास के लिए कम से कम दो महीने मौसम का साफ रहना जरूरी है। इस बार बहुत कम धूप पौधों को मिली, जिसके कारण फल का सही विकास नहीं हो सका। पत्तों में बीमारी के कारण भी अधिकांश बगीचों में फल की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। जहां पर बगीचों में पर्याप्त पत्तियां हैं वहां बागवान सेब का तुड़ान करें। कच्चा फल मंडियों में पहुंचने से बागवानों को इसके सही दाम नहीं मिलेंगे। इसलिए धीरे-धीरे सेब का तुड़ान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed