फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple perchasing not in mandi

Rampur Bushahar News: पराला मंडी में एचपीएमसी के काउंटर पर नहीं हो रही सेब की खरीद

Mon, 31 Jul 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 31 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। प्रदेश सरकार ने आनन-फानन में एचपीएमसी को सेब खरीद करने के लिए मंडियों मेें तो उतार दिया, लेकिन एचपीएमसी का सेब खरीद का कार्य एक दिन से अधिक नहीं चल पाया है। अब एचपीएमसी का सेब खरीद काउंटर बंद पड़ा है।
विज्ञापन

सरकार के आदेश के बाद एचपीएमसी ने पराला मंडी में 25 जुलाई को काउंटर शुरू किया था। कोटखाई के बागवान अमित चौहान के रेड गोल्डन सेब की 63 पेटियाें की आक्शन यार्ड पर 45 रुपये प्रतिकिलो के दाम पर खरीद हुई। प्रदेश सरकार की एचपीएमसी के माध्यम से सेब खरीद की योजना 24 घंटे से अधिक नहीं चल सकी। 25 जुलाई के बाद से एचपीएमसी ने एक भी पेटी नहीं खरीदी है। सूत्रों की मानें तो एचपीएमसी काे सेब खरीदने के लिए खरीदार ही नहीं मिल रहे। कई खरीदारों से एग्रीमेंट बनाने के प्रयास तो किए जा रहे हैं, लेकिन एचपीएमसी को अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन


बागवान रोशन लाल, विकास काल्टा, सुनील, राकेश जिंटा, चंदन, सुरेंद्र शर्मा, कबीर चौहान ने बताया कि पराला मंडी में एचपीएमसी के काउंटर पर मात्र एक दिन ही सेब खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीएमसी के विपणन सहायक भवानी सिंह ने माना कि सेब खरीदने का कार्य अभी बंद है। कहा कि शीघ्र ही सेब खरीदने का कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed