फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple news in anni rampur

Rampur Bushahar News: आनी में एचपीएमसी की फंसीं सेब की 18,759 बोरियां

Sat, 06 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सेब खरीद के लिए खोले हैं 13 केंद्र, जाओं केंद्र में 458 बोरियां सड़ कर खराब
विज्ञापन

बागवानों को लग रही चपत, दो लाख सेब पेटियों पर भी मंडरा रहा संकट
भारी बरसात ने अधिकांश सड़कों को किया ध्वस्त
हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। भारी बरसात ने आनी विधानसभा क्षेत्र में सेब बागवानों की चिंता और बढ़ा दी है। लगातार बारिश से अधिकांश ग्रामीण सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण एचपीएमसी के विभिन्न खरीद केंद्रों में रखी 18,759 सेब बोरियां समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। वहीं, बागवानों की करीब दो लाख सेब पेटियों पर संकट मंडरा रहा है। सड़कों की बहाली में कितना समय लगेगा, यह कहना मुश्किल है।
एचपीएमसी ने इस सीजन में सेब खरीद के लिए कुल 13 केंद्र खोले हैं। अब तक 32,022 बोरियों की खरीद हो चुकी है, जिनमें से 12,805 बोरियां परवाणू भेजी जा चुकी हैं। हालांकि शेष सेब की बोरियां अब अलग-अलग केंद्रों में फंसी हुई हैं। इनमें से 458 बोरियां सड़ कर खराब हो चुकी हैं, जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, एचडीओ कुशाल वर्मा ने बताया कि विभिन्न केंद्रों पर सेब बोरियां फंसी हुई हैं। दलाश केंद्र में 1,632, चलोनधार में 1,840, चवाई में 4,280, चौहनी में 943, चिमनी कैंची में 107, दुशा में 1,128, जाओं में 320, तांदी में 1,230, बारवी में 5,023, कोटासेरी में 1,513 और कुंगश में 743 बोरियां हैं। इनमें से जाओं केंद्र की 458 बोरियां पूरी तरह से खराब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्मा ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी डेढ़ से दो लाख पेटियां या तो खेतों में भरी हुई पड़ी हैं या फिर तुड़ान के इंतजार में हैं। यदि मौसम की स्थिति और सड़क बहाली में सुधार नहीं हुआ तो बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed