{"_id":"611408738ebc3ef3985d8567","slug":"apple-loded-truck-missing-case-register-in-theog-rampur-hp-news-sml380125077","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराला से कोलकाता गया सेब से लदा ट्रक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराला से कोलकाता गया सेब से लदा ट्रक गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नारकंडा से सेब से लदा ट्रक गायब होने के बाद अब पराला मंडी से कोलकाता मंडी के लिए भेजा सेब से लदा ट्रक गायब हो गया है। सेब में करीब 751 पेटी सेब लदा था। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला पराला मंडी का है। यहां खालसा फ्रेंड्स कैरियर के नाम से चल रही ट्रांसपोर्ट से 25 जुलाई को एचआर 38ए ए 2852 ट्रक नंबर में 751 सेब की पेटियां भरकर कोलकाता मंडी के लिए भेजा था।
मगर ट्रक यहां पहुंचा ही नहीं। जब ट्रक तय समय में कोलकाता मंडी में नहीं पहुंचा तो 1 अगस्त को इसकी शिकायत छैला चौकी में की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक ट्रक के बारे में कोई खास सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने बताया कि ट्रक की तलाशी के लिए टीम को भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 751 सेब की पेटियों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
धोखाधड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने लांच किया ऐप
सेब सीजन शुरू होने से पहले प्रशासन ने हर सीजन में होने वाले धोखाधड़ी के मामलों को रोकने के लिए एप लांच किया था। इसका शुभारंभ शहरी विकास मंत्री से करवाया गया था। इसमें दावा किया गया था सेब सीजन में एप के जरिये किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को होने से रोका जा सकता है। इसके माध्यम से ट्रकों की निगरानी भी की जानी थी। मगर ट्रक चोरी होने के मामले सामने आने के बाद एप की सार्थकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।