Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple growers concerned over lack of rain and snowfall

Rampur Bushahar News: बारिश और बर्फबारी की कमी से सेब बागवान चिंतित, आगामी सीजन पर मंडराने लगी चिंता

Tue, 17 Nov 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
. चिलिंग ऑवर्स प्रभावित होने से सेब उत्पादन पर पड़ सकता है असर
विज्ञापन

. सूखे मौसम में बागानों के कामकाज में भी आ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सेब उत्पादक क्षेत्रों में मौसम का बदलता मिजाज बागवानों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। सर्दियों की शुरुआत के बावजूद पर्याप्त बारिश और बर्फबारी नहीं होने से बगीचों में मिट्टी की नमी कम हो रही है। इससे आगामी सेब सीजन में उत्पादन को लेकर भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई सहित आसपास के सेब उत्पादक क्षेत्रों में बागवान अब मौसम के करवट बदलने का इंतजार कर रहे हैं। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार सेब की अच्छी फसल के लिए सर्दियों में पर्याप्त ठंड मिलना बेहद जरूरी है। इसके लिए पेड़ों को निश्चित मात्रा में चिलिंग ऑवर्स की आवश्यकता होती है। पर्याप्त ठंड नहीं मिलने से सेब के पेड़ों की प्राकृतिक विकास प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिसका असर फूल आने, फल बनने और उत्पादन पर पड़ने की आशंका रहती है। लगातार बदलते मौसम, कम बर्फबारी और असामान्य तापमान के कारण बागवानों की चिंता बढ़ रही है। सूखे मौसम के कारण बगीचों में तोलिये बनाने और खाद डालने का काम भी प्रभावित हो रहा है। बागवानों के लिए मिट्टी में पर्याप्त नमी बनाए रखना चुनौती बन रहा है। इसके अलावा अगले महीने से सेब के बगीचों में प्रूनिंग का कार्य भी शुरू होना है। ऐसे में मौसम की स्थिति को देखते हुए बागवानों को समय पर बागवानी संबंधी कार्य निपटाने की चिंता सता रही है।


बदलती जलवायु परिस्थितियों के बीच पारंपरिक सेब उत्पादन प्रणाली की समीक्षा करना जरूरी हो गया है। कम ठंड में बेहतर उत्पादन देने वाली सेब की किस्मों पर शोध और वैज्ञानिक बागवानी तकनीकों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए बागवानों को बदलती परिस्थितियों के अनुरूप बागवानी पद्धतियां अपनाने की दिशा में भी काम करना होगा। - डॉ. उषा शर्मा, प्रभारी एवं बागवानी विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article