फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple crop stuck in mandi due to land sliding

Rampur Bushahar News: एनएच बंद होने से सेब की फसल टापरी मंडी में फंसी

Fri, 08 Sep 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 08 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
apple crop stuck in mandi due to land sliding
निगुलसरी में सडक़ ध्वस्त होने के कारण टापरी में फंसी सेब की हजारों पेटियां। स्रोत : संवाद
छोटा कंबा के पास स्पेन लगाकर मंडी पहुंचाई जाएगी मटर की फसल
विज्ञापन


समय रहते नहीं खुली सड़क तो वाया काजा, मनाली होकर मंडी पहुंचानी पड़ेगी फसल : यशवंत

बीरबल नेगी

भावानगर (किन्नौर)। निगुलसरी के 26 सेक्टर में वीरवार रात को पहाड़ी दरकने से बागवानों की वर्ष भर की मेहनत पर पानी फिरने के आसार बढ़ गए हैं। सड़क का करीब 400 मीटर हिस्सा ध्वस्त होने से बागवानों की सेब की फसल टापरी मंडी में फंस गई है। किसानों-बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने की चिंता सता रही है। हालांकि जिले के किसानों-बागवानों की सेब और मटर की फसल मंडी पहुंचाने के लिए छोटा कंबा के पास स्पेन लगाया जा रहा है।

गौर हो कि किन्नौर जिले के किसानों-बागवानों की आर्थिकी का मुख्य साधन सेब और मटर की फसल निगुलसरी में एनएच बाधित होने के कारण फंस गई है। जिले के टापरी स्थित एकमात्र फल मंडी में बागवानों की करीब 12 हजार सेब की पेटियों फंस गई हैं। इनमें करीब 10 हजार पेटियां ट्रकों और छोटे वाहनों में लोड की गई हैं, जबकि बागवानों की ढाई हजार पेटियां मंडी में फंसी हुई हैं। ऐसे में बागवानों और आढ़तियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। हालांकि मंडी में व्यापार कर रहे आढ़तियों का कहना है कि यदि समय रहते नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हुआ, तो उन्हें मजबूरन सेब की फसल वाया काजा-मनाली होते हुए प्रदेश और देश की विभिन्न मंडियों में पहुंचानी पड़ेगी। ऐसे में उन्हें करीब चार सौ किलोमीटर अतिरिक्त सफर और आर्थिक मार झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिले के किसानों-बागवानों को आश्वासन दिया है कि एनएच को जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेब और मटर की फसल को मंडी पहुंचाने के लिए छोटा कंबा के पास दुमती में स्पेन लगाने का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही इसे शुरू कर किसानों-बागवानों को राहत दी जाएगी। जिले के बागवानों की फसल को हर सूरत में मंडियों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, निचार मंडल अध्यक्ष मदन दनोरू, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष छोरज्ञा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीन मोयान ने कहा कि यदि समय पर सड़क बहाल नहीं होती है तो मजबूरन काजा वाया मनाली होकर सेब की फसल मंडी पहुंचानी होगी, जिससे अधिक समय और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से समय रहते सड़क बहाल करने की मांग उठाई है।




बॉक्स

- निगुलसरी में फंसी मरीज को मंत्री के पीएसओ ने पहुंचाया दूसरी ओर

निगुलसरी में बाधित एनएच के कारण एक मरीज महिला को अस्पताल पहुंचने में मंत्री जगत सिंह नेगी के पीएसओ ने मदद की। उन्होंने महिला को पीठ पर उठाकर दूसरी ओर पहुंचाया। महिला ने पीएसओ का आभार जताया और उपचार के लिए अस्पताल की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed