Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Appeal to avoid traveling to Churdhar due to the risk of snowfall

Rampur Bushahar News: चूड़धार में सड़क, बिजली, पानी और पैदल रास्तों के विकास के उठाए मुद्दे

Tue, 17 Nov 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Appeal to avoid traveling to Churdhar due to the risk of snowfall
चूड़धार मंदिर कमेटी की बैठक में उप​स्थित अ​​धिकारी और सदस्य। संवाद
मंदिर कमेटी की बैठक, बर्फबारी के खतरे के चलते चूड़धार की यात्रा पर न जाने की अपील
विज्ञापन

मंदिर के विकास कार्यों और व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में मंगलवार को चूड़धार मंदिर कमेटी की बैठक एसडीएम एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हेमचंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार की यात्रा आगामी एक दिसंबर से बंद करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और कार्यवाही की समीक्षा की गई। साथ ही चूड़धार में मंदिर निर्माण, मरम्मत कार्यों और मंदिर के नियमित संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विकास कार्यों को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान चूड़धार क्षेत्र में सड़क सुविधा विकसित करने, बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा सोलर लाइटें स्थापित करने के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इसके अलावा चूड़धार तक पहुंचने वाले पैदल रास्तों के निर्माण और मरम्मत पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि धार्मिक स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों को बेहतर बनाना आवश्यक है ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर परिसर में आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को विभागीय समन्वय के साथ पूरा करने पर भी जोर दिया गया। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने कहा कि एक दिसंबर से चूड़धार की यात्रा बंद कर दी जाएगी। सर्दियों के दौरान क्षेत्र में भारी बर्फबारी और मौसम खराब होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि मंदिर के कपाट बंद रहने के दौरान चूड़धार जाने का प्रयास न करें। खराब मौसम में पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और बर्फबारी के कारण जान-माल का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें। बैठक में चुड़ेश्वर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष हरिनंद मेहता, भागमल नन्टा, तहसीलदार रोहित जालटा, ओपी मेहता, कृष्ण शर्मा और जगदीश जिंटा सहित मंदिर कमेटी के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article