फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aplle season started in kinnaur

किन्नौर में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार, अच्छे दाम नहीं मिलने से बागवान नाराज

Thu, 25 Aug 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
aplle season started in kinnaur
टापरी सब्जी मंडी में किन्नौर जिले के नीचले क्षेत्रों क सेब बेचते बागवान फोटो संजीव - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले में सेब सीजन ने अब रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जिले की स्थानीय मंडियों से सेब की आपूर्ति देश भर की मंडियों के लिए होना शुरू हो गई है। वहीं पिछले साल की अपेक्षा सेब के अच्छे दाम नहीं मिलने से जिले के बागवान काफी निराश हैं। इन दिनों पूनंग, किल्बा, निचार, पोवारी सहित अन्य क्षेत्रों से बागवान सेब की फसल लेकर टापरी मंडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें बागवानों को 1,800 रुपये से लेकर 2,200 रुपये तक प्रति पेटी दाम मिल रहे हैं। वहीं गिफ्ट पेटी 800 से लेकर 1,100 रुपये तक बिक रही है जबकि पिछले साल बागवानों को प्रति पेटी के 2,500 से 3,000 रुपये तक दाम मिल रहे थे। इसको लेकर बागवान काफी निराश हैं। टापरी सब्जी मंडी से बुधवार सुबह तक 4,000 हजार सेब की पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में पहुंचाई जा चुकी है।
विज्ञापन

एपीएमसी ने बागवानों की सुविधा के लिए टापरी सब्जी मंडी में किलो की हिसाब से सेब खरीदने की बात कही थी, लेकिन इस बार मंडी में किलो के हिसाब से सेब खरीदने की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इस महंगाई के दौर में सेब की कीमत में बढ़ोतरी नहीं होने से बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। एपीएमसी किन्नौर एट शिमला के निदेशक एडवोकेट प्रविंद्र सिंह नेगी बताया कि 10 दिन के बीच वजन करने वाली मशीन मंगवा दी जाएगी। इसके बाद गुणवत्ता वाले सेब को किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले बागवान
एपीएमसी ने टापरी सब्जी मंडी में इस बार किलो के हिसाब से सेब खरीदने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल सेब की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके कारण इस महंगाई के दौर में बागवान निराश हैं।
सुखलाल, बागवान, पानवी गांव
पिछले साल की अपेक्षा सेब की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई] लेकिन किन्नौर में अपने घर स्रह्य नजदीक सेब बेचने की सुविधा मिलने से बागवानों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। उन्होंने सरकार से किलो के हिसाब से सेब खरीदने की सुविधा शुरू करने की मांग उठाई है।

रविंद्र नेगी, बागवान, पोवारी
आने वाले समय में सेब के दाम में अधिक उछल नहीं रहेगा। इस बार किन्नौर में पिछले साल की अपेक्षा सेब का उत्पादन अधिक हुअ है। इस वजह से दामों में पिछले साल की तरह ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिल रहा है।
सरदार प्रवीन नेगी, सेब कारोबारी, संब्जी मंडी टापरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed