फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aparajita,aparajita100 million smiles,aparajita Rampur

समाज में महिलाओं के बिना कोई भी काम संभव नहीं: सक्सेना

Sat, 17 Aug 2019 06:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
aparajita,aparajita100 million smiles,aparajita  Rampur
रामपुर के आरपीएस स्कूल नोगली में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने के ल? - फोटो : RAMPUR-HP
नोगली (रामपुर बुशहर)। आज के समाज में महिलाओं के बिना कोई भी काम संभव नहीं है। एक महिला शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। महिलाओं को नारी सशक्तीकरण के लिए अपने आप में सशक्त होना बहुत जरूरी है। यह बात रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली में अमर उजाला अपराजिता 100-मिलियन्स स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने कही। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि वैदिक काल में महिलाओं की देवी की तरह पूजा की जाती थी, लेकिन मध्यकाल में कुछ कुरीतियां आने से महिलाओं को कई कष्ट झेलने पड़े। आजादी के बाद आज के वर्तमान युग में महिलाओं की स्थिति बहुत बेहतर बन गई है। आज महिलाएं शिक्षा, खेल, पारिवारिक संबंध और अन्य विभिन्न गतिविधियों में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तो ही आदर्श समाज का निर्माण होगा।
विज्ञापन

डॉ. सक्सेना ने कहा कि बेटा-बेटी एक समान है। समाज में सभी को समानता का अधिकार मिलना चाहिए, तभी देश तरक्की करेगा। कार्यक्रम में 60 छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ भी ली। इस अवसर पर शिक्षक शकुंतला ठाकुर, राजकुमार, पंकज, मोनिका नेगी, सनम चौहान, शिक्षा चौहान, अनिता चौहान, अंजना मेहता, रुचिका, आशु रोल्टा, दीपिका, सपना चौहान, पिंगला केदारटा और स्नेहलता सहित अन्य मौजूद रहे।

रामपुर के आरपीएस स्कूल नोगली में आयोजित अपराजिता 100 मिलिन्यस स्माइल्स कार्यक्रम में मौजूद मुख्य?

रामपुर के आरपीएस स्कूल नोगली में आयोजित अपराजिता 100 मिलिन्यस स्माइल्स कार्यक्रम में मौजूद मुख्य?- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed