फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anti-drug marathon to be held in Reckong Peo on 24th

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में नशे के खिलाफ मैराथन 24 को

Wed, 17 Dec 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
विज्ञापन

कल्पा में जल्द खुलेगा नशा मुक्ति केंद्र और पुनर्वास केंद्र : उपायुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत रिकांगपिओ में 24 दिसंबर को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के जरिये युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह बात रिकांगपिओ में हुई बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि जिले के कल्पा में जल्द ही नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र खोला जाएगा। युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर समाज की मुख्य धारा में लाना है। बैठक में नशे की रोकथाम और इसके दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए बनाई कार्य योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पुलिस, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर नशे को पूर्णत: समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर एक बेहतर स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में चिट्टे जैसे नशे पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है और खुफिया विभाग के सहयोग से नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने किया। इस मौके पर कल्पा के एसडीएम अमित कल्थाईक, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार नेगी, उप निदेशक प्रारंभिक डॉ. अरुण कुमार गौतम, जिला पंचायत अधिकारी संजय तोमर, आबकारी एवं कराधान अधिकारी ऋषभ कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article