फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anti-Chitta rally taken out in Rampur

Rampur Bushahar News: जन-जन को जगाना है, चिट्टे को भगाना है के नारे से गुंजा रामपुर

Mon, 22 Dec 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anti-Chitta rally taken out in Rampur
रामपुर में एंटी चिट्टा रैली के जरिए नशा मुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश। संवाद
रामपुर में निकाली गई एंटी चिट्टा रैली, विद्यार्थियों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में सोमवार को एंटी चिट्टा रैली निकाली गई। रैली में सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। यह रैली रामपुर कॉलेज के परिसर से रामपुर बाजार से लेकर पदम छात्र स्कूल रामपुर तक निकाली गई। रैली में सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, आईटीआई प्रशिक्षुओं, वोकेशनल संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, विभिन्न विभागों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। रैली के दौरान नशा छोड़ो-जिंदगी नहीं, जन-जन को जगाना है, चिट्टे को भगाना है, चिट्टा त्यागो-जिंदगी नहीं के नारों से रामपुर क्षेत्र गूंज उठा। लोगों ने पोस्टरों, बैनरों और नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों को बारे जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने सभी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हमें सबसे पहले अपने घरों से शुरुआत करनी होगी। चिट्टा एक बहुत बड़ी समस्या है। नशे से सामाजिक, मानसिक और शारीरिक समस्याएं होती हैं। उन्होंने युवाओं से नशा छोड़ने का आह्वान किया। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के साथ समाज के लिए गंभीर खतरा है। इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। पुलिस और प्रशासन अपना कार्य कर रहे हैं, लेकिन नशे के खिलाफ इस लड़ाई में समाज की जागरूकता और सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान डीएसपी नरेश शर्मा और पदम छात्र स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

रामपुर में एंटी चिट्टा रैली के जरिए नशा मुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश। संवाद

रामपुर में एंटी चिट्टा रैली के जरिए नशा मुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश। संवाद

रामपुर में एंटी चिट्टा रैली के जरिए नशा मुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश। संवाद

रामपुर में एंटी चिट्टा रैली के जरिए नशा मुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article