फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anti-Chitta rally in Reckong Peo gives message of de-addiction

Rampur Bushahar News: चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे विद्यार्थी, कर्मी और ग्रामीण

Wed, 24 Dec 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Anti-Chitta rally in Reckong Peo gives message of de-addiction
रिकांगपिओ में एंटी चिट्टा वॉकथॉन से पूर्व नशामुक्ति की दिलाई शपथ। स्रोत : डीपीआरओ
रिकांगपिओ में एंटी चिट्टा रैली को मंत्री जगत सिंह ने दिखाई हरी झंडी,
विज्ञापन

आईटीबीपी मैदान से पीएनबी तक निकाली रैली
चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में आम लोगों की भागीदारी जरूरी : जगत सिंह नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में बुधवार को एंटी चिट्टा रैली निकाली गई। चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए विद्यार्थी, कर्मचारी और ग्रामीण सड़कों पर उतरे। बागवान एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आईटीबीपी मैदान से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईटीबीपी मैदान से पीएनबी तक रैली निकाली गई। रैली में जिले के विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। मंत्री ने सर्वप्रथम लोगों को चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश से चिट्टा जैसे घातक नशे को साफ करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं इस प्रकार के आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित हिमाचल के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कहा कि लोगों की भागीदारी और जागरूकता से ही प्रदेश सरकार हिमाचल को चिट्टा मुक्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को सफल बनाने के लिए तस्करों की सूचना देने वालों को प्रदेश सरकार इनाम प्रदान करेगी। सूचना 112 नंबर पर कॉल कर दी जा सकती है। उन्होंने पांगी स्कूल के छात्र-छात्राओं को चिट्टा मुक्त हिमाचल पर शानदार नुक्कड़ नाटक पेश करने पर 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने एंटी चिट्टा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया और सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर खींचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने राजस्व मंत्री का कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत स्कूल, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके। इस अवसर पर एसपी सुशील कुमार शर्मा, एपीएमसी व शिमला निदेशक उमेश नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी, पंचायत समिति कल्पा अध्यक्ष ललिता पंचारस, कुलवंत सिंह नेगी, मान चंद नेगी, सरोज नेगी, निर्मल चंद्र नेगी, प्रताप नेगी, ओम प्रकाश, डॉ. आरके नेगी, उमेश्वर राणा, डॉ. कुलदीप सिंह डोगरा, डॉ. अरुण कुमार गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।

रिकांगपिओ में एंटी चिट्टा वॉकथॉन से पूर्व नशामुक्ति की दिलाई शपथ। स्रोत : डीपीआरओ

रिकांगपिओ में एंटी चिट्टा वॉकथॉन से पूर्व नशामुक्ति की दिलाई शपथ। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed