संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में शुक्रवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वार्षिक खेल प्रतियोगिता में आउटडोर गेम्स में वाॅलीबाल, बैडमिंटन, शॉट पुट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इंडोर गेम्स में कैरम बोर्ड और शतरंज में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। खेल प्रतियोगिता में प्रवीण, मनजीत, सुरेंद्र, सुनील, पीतांबर, निरमा, सुशीला, सुनिधि, सुष्मिता, मुस्कान, प्रिया, तारा देवी, निशा, भूपेंद्र, पृथ्वी, निशांत, संजीता, प्रणव, लव, कुश, पल्लवी, सुनीता और शिवानी सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज की सीएससीए ने अहम भूमिका निभाई। मार्च पास के साथ खेल प्रतियोगिता का आरंभ किया। मार्च पास का प्रशिक्षण कैप्टन संदीप ठाकुर ने किया। मार्च पास्ट का नेतृत्व परेड कमांडर के रूप में सीनियर अंडर ऑफिसर प्रवीण ने किया। सीनियर अंडर ऑफिसर सुनिधि के एनसीसी कैडेट्स अदिति, प्रणव के एनएसएस स्वयं सेवियों और सलिल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के तमाम विद्यार्थियों का नेतृत्व किया गया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के दौरान मुख्य अतिथि को सलामी दी। छात्रों ने खेल भावना और अनुशासन के रूप में प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण की। मुख्यातिथि ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।
संवाद