फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual sports competition organized in Aani College

Rampur Bushahar News: पालिया स्वाति और सूरज बने बेस्ट एथलीट

Fri, 27 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Annual sports competition organized in Aani College
आनी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स्रोत : कॉलेज
आनी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जीबी पंत मैमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होकर किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर और सीएससी के मार्च पास्ट से हुआ। महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो. भुवनेश्वर ने बताया की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में पालिया स्वाति और सूरज बेस्ट एथलीट चुने गए। 100 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में रजत पहले, सूरज दूसरे और प्रथम तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में पालिया स्वाति ने पहला, संजना ने दूसरा और कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग के लंबी कूद वर्ग में आर्यन मेहता प्रथम, आरुष द्वितीय और सूरज तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में पालिया पहले, संजना दूसरे, पम्मी तीसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग के डिस्कस थ्रो में सूरज प्रथम, सलीम द्वितीय, आर्यन मेहता तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग वर्ग में पम्मी पहले, पालिया स्वाति दूसरे और आरती तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक में कमलेश और पम्मी पहले, रजत और पालिया स्वाति दूसरे, आशित और कशिशा तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट थ्रो में आरती और आर्यन प्रथम, कशिश और सलीम द्वितीय, पालिया और आशित तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में प्रो. पुष्पा गुलेरिया ने बाजी मारी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया और जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों और छात्रों को इन खेलकूद प्रतियोगताओं का आयोजन करने के लिए बधाई भी दी। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज बासोतिया ने अपने संबोधन में बच्चों को खेलों में रुचि लेने और मादक पदार्थों से दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी युवाओं को खेलों को अपनी जीवनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. टीडी वर्मा, ललित मोहन, सत्य प्रकाश, प्रेम सिंह, महाविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक और पीटीए सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article