{"_id":"666853ce0391dd61550e4dc4","slug":"annual-sports-competition-begins-at-radhe-radhe-veterinary-pharmacist-training-institute-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-117226-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा शुरू
विज्ञापन
राधे राधे वेट्रनेरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का
विभिन्न खेलों में दमखम दिखा रहे प्रशिक्षु छात्र और छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में तीनों सदन डॉ. वेरगहेस कुरियन, डॉ. रॉबर्ट कोच और लुईस पासचर के प्रशिक्षुओं छात्रों ने विभिन्न खेलों बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, रस्साकशी, दौड़ और क्रिकेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। मुख्य अतिथि समाज सेवी धनीराम ठाकुर ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन तीनों सदनों ने परेड स्पर्धा में भाग लिया। मुख्यातिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेल में भी भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक विकास ही नहीं, अपितु मानसिक विकास भी होता है। प्रो. डॉ. निशु चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि हर खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। संस्थान इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर करवाता रहता है, जिससे प्रशिक्षुओं में छुपी हुई प्रतिभा को उभारा जाए। प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि संस्थान का मुख्य लक्ष्य प्रशिक्षु छात्रों का चहुंमुखी विकास करना है।