{"_id":"5dcd4e6e8ebc3e54b849bdac","slug":"annual-school-function-rampur-hp-news-sml3140950188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे होनहार नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे होनहार नवाजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। राजकीय उच्च पाठशाला सीमा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा नरेंद्र देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों को पारितोषिक वितरित किए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर बाल दिवस मनाया।
समारोह का आगाज मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर किया। उसके बाद स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। दसवीं कक्षा की छात्रा नैना ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। स्कूल के मुख्य अध्यापक सतीश चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। समारोह में स्कूली छात्रों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी भंगड़ा, एकल गान और समूह गान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित नाटिकाओं का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को नवाजा गया। विभिन्न क्षेत्रों ने अव्वल रहने पर नैना, अंजली, श्रेया, निखिल, दिव्या, योगेश, किरण, सिमरन, सुजल, मयंक, अभिषेक, सूरज, अनुष्का, रीतिक, सेजल, अंजली, अखिल, कृतिका, गीतांजली, नैतिक, परमेश, निखिल और निशुल को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया गया तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया है।