फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual prize distribution ceremony organised at Kumarsain College

Rampur Bushahar News: अनिकेत कंवर और आकृति बनी बेस्ट एथलीट

Wed, 11 Mar 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए अनिकेत कंवर को बेस्ट एथलीट और आकृति को बेस्ट एथलीट महिला वर्ग के खिताब से नवाजा गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छात्र-छात्राओं ने क्लासिकल नृत्य, एकल गान, समूहगान और पारंपरिक पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शन, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, सड़क सुरक्षा क्लब, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिंए। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलकूद और सह पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी का कार्यक्रम में आने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article