फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual function celebrated in Primary and Secondary School Aani

Rampur Bushahar News: घाघरा नृत्य, भंगड़ा और गरबा से विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही

Mon, 22 Dec 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Annual function celebrated in Primary and Secondary School Aani
आनी स्कूल के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते कलाकार। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
. प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला आनी में मनाया वार्षिक उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी और केंद्रीय प्राथमिक स्कूल आनी ने सोमवार को वार्षिक उत्सव मनाया। उत्सव में प्रदेश मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। स्कूल प्रशासन और प्रबंधन समिति ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक वाद्यधुनों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वरिष्ठ प्रवक्ता श्यामानंद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, घाघरा नृत्य, भंगड़ा, गरबा, कथकली नृत्य, पहाड़ी लोकनृत्य, नशा विरोधी नाटक, शिवरात्रि नाटिका, एकल गान और राज्य स्तरीय विजेता लोकनृत्य प्रस्तुत पेश कर वाहवाही बटोरी। प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रवक्ता कुंदन शर्मा और प्रवक्ता प्रवीण मेहता ने मंच संचालक किया। मुख्य अतिथि ने शैक्षिक और सह शैक्षिक क्षेत्रों में 200 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे विद्यार्थियों में पूजा कश्यप, मृगांशी ठाकुर, रेखा ठाकुर, अंशिता, स्नेहा, मनीष, ख्याति शर्मा, मनीषा, शिवानी शर्मा, किशोरी लाल, भेदिव्यांश और अभिमन्यु गांधी को सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण में अनुज, आर्यन को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए तानिश ठाकुर, दिव्यांश, रिजुल सहित 25 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राज्य, जिला और खंड स्तर पर सह शैक्षणिक क्षेत्र में अनुज, आर्यन, मनीष, रुद्र प्रताप, प्रियांशु, अनुज ठाकुर, तनिषा कौशल, तेजेंद्र, कुशल जोशी, रोहित चौधरी, जितेश ठाकुर, गौरव और आंचल को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बुद्धि सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से स्कूल में प्री प्राइमरी से सीबीएसई के अंतर्गत शिक्षा शुरू की जाएगी। मुख्य अतिथि ने स्कूल को 51,000 रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर पारस राम, बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर, उत्तम ठाकुर, अनिल नेगी, संतोष ठाकुर, एडवोकेट स्वतंत्र कुमार शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, पवन ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, श्यामानंद, ओम प्रकाश, प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर, मुख्याध्यापक मनमोहन शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष खेम चन्द, संजीव आर्यन, ओंकार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे ।

अंशिता ठाकुर और सीता बनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर
उत्सव में दिव्यांश कश्यप को बेस्ट स्काउट, आर्यन ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और दीक्षित कास्टा को बेस्ट कैडेट के खिताब से सम्मानित किया गया। इनके अलावा चंद्रशेखर, आरती ठाकुर को बेस्ट वालंटियर, अंशिता ठाकुर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर पर सीता को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article