{"_id":"67432a2a48b64fffba0680ed","slug":"annual-function-celebrated-in-government-senior-secondary-school-tharoch-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-125349-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: थरोच स्कूल में छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: थरोच स्कूल में छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थरोच में वार्षिक समारोह मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू) । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थरोच में वार्षिक एवं पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश जूडो एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राकेश चंद्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में 600 बच्चों सहित उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में जहां हिमालयन पब्लिक स्कूल थरोच के बच्चों ने पायल है छनकाई गीत पर दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला थरोच के बच्चों ने डांस से दर्शकों का मन मोहा। उच्च पाठशाला मशरांह की बच्चियों ने पहाड़ी गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थरोच की छात्रा रुजुल सिसोदिया ने स्वागत गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के जूनियर सेक्शन के बच्चों ने नाटक, डांडिया और, राजस्थानी नृत्य पेश किया। सीनियर सेक्शन के बच्चों ने भांगड़ा, हास्य नाटिका और पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह सिसोदिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार ने इस पाठशाला के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सिसोदिया को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया है। विशिष्ट अतिथि केदार रान्टा ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि राकेश चंद्रा ने कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का समय है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी अहम योगदान रहता है । विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक सोहन सिंह दत्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम कलस्टर स्तर पर आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला थरोच, उच्च पाठशाला मशरांह, प्राथमिक पाठशाला कुटांगन, प्राथमिक पाठशाला गोटाड़ी और प्राथमिक पाठशाला छाछड़ के अध्यापकों ने स्वीकृति दी थी। इस समारोह में शिक्षा विभाग से प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त केदार रान्टा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । विशेष अतिथि के रूप में पूर्व में जिला परिषद अध्यक्षा वीना पोटन एवं हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत कलीराम चौहान उपस्थित रहे। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला थरोच, हिमालयन पब्लिक स्कूल थरोच उच्च पाठशाला मशराँह, प्राथमिक पाठशाला छाछड़, प्राथमिक पाठशाला कुटांगन, प्राथमिक पाठशाला गोटाड़ी ने भी इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित की ।