{"_id":"694e67a2c28a4522ae062f5b","slug":"annual-function-celebrated-at-padam-chhatra-school-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-150911-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर बटोरी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर बटोरी वाहवाही
विज्ञापन
पद्म स्कूल रामपुर में वार्षिकोत्सव में विजेता को पुरस्कार देते मुख्यातिथि: संवाद
पदम छात्र स्कूल रामपुर में वार्षिक समारोह मनाया, अंकित बने सर्वश्रेष्ठ छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्य अतिथि और उनकी पत्नी विशेष अतिथि उपस्थित रहीं। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही बटोरी। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्य अतिथि को टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लवी, पंजाबी और सरस्वती वंदना पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय रामपुर के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में अंकित को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अमायरा, आदित्य राज, सुप्रिया, हेरिक, सानवी, यशस्विनी, जागृति, अभय और मनसवी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सारिका, सियान, प्रकृति, इलियाना, भाविका, दीया, हर्षिता, स्वराग्नि, शिवानी, अनन्या, साक्षी, सारा, देवाशीष, जसविंदर, प्रक्षित, देवांश, गौरीश, अंश और ऋत्विक को सम्मानित किया गया। साथ ही आदित्य, रियांशु, हर्षित, आयुष, आयुष, नैतिक, प्रशांत, पीयूष, आयुष, अंकित, अर्जुन, हर्षित, निशांत, साहिल, कुणाल, सुजल, प्रवीण, युविन, ललिता, सूर्यांश, नितेश, आर्यन, संजय, शुभम, कृतम, ध्रुव और दिव्यांश को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने सभी के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।