फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual function at Takleach School

Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल में सालाना समारोह में नवाजे मेधावी

Sun, 01 Dec 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Annual function at Takleach School
तकलेच स्कूल में वा​​र्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेद्यावीं छात्र और छात्राएं मुख्याति​​थि
कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़े विद्यार्थी : अनिल
विज्ञापन

छात्राओं ने रंगारंक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से बटोरी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पाठशाला के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा और विशेषर भलुनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य द्वार पर स्कूल के समस्त सदस्यों ने मुख्यातिथि का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्कूल के उपप्रधानाचार्य अजीत सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। पाठशाला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि अनिल ठाकुर ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है, उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन का भी आभार जताया। वहीं, उन्होंने विद्यार्थियों को जिन्हें इनाम नहीं मिले हैं, उनकी भी हौसला अफजाई की कि वे भी आने वाले समय में मेहनत कर आगे बढ़े़। वरिष्ठ प्रवक्ता नेक राम चौहान ने मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों का आभार जताया।

ये मेधावी हुए सम्मानित
सालाना समारोह में दिव्या, तनवी, दीविशा, तनवी, दीक्षा, सोनाक्षी, पारूल, सृष्टि, जतिन, अंकित, सुप्रिया, कोमल, अर्चना ठाकुर, महक, श्रृति, श्रेया और मुस्कान सहित कई अन्य मेधावियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed