{"_id":"67f90240ff024f61f9034356","slug":"annual-award-ceremony-organized-at-government-pharmacy-college-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-133058-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर छात्र किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर छात्र किए सम्मानित
विज्ञापन
राजकीय फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू में वार्षिक सम्मान समारोह का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी कालेज रोहड़ू में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय के निदेशक अक्षय सूद ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। समारोह में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर काॅलेज के उन प्राध्यापकों एवं संकाय सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने पूरे वर्षभर शैक्षणिक, सह पाठ्यक्रम और संस्थागत विकास के क्षेत्र में बेहतर योगदान दिया। समारोह में राजकीय पॉलिटेक्निक रोहड़ू के प्राचार्य डॉ. शशि शर्मा, राजकीय पॉलिटेक्निक किन्नौर के प्राचार्य पुनीत शर्मा, डॉ. हरीश कुमार, रनीव ठाकुर, डॉ. प्रियंका नागू, डॉ. विनीत मेहता, डॉ. पंकज शर्मा, शिवानी, पंकज जिंटा और चेतन झगटा भी उपस्थित रहे। राजकीय फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू के निदेशक ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।