फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani, Rampur, HRTC buses closed, people upset

Rampur Bushahar News: आनी में आधे रास्ते में ही हांफ रही एचआरटीसी के रामपुर डिपो की बसें

Mon, 09 Sep 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतिदिन दस बसों की डिमांड के मुताबिक रामपुर से नहीं भेजी जा रही बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी( कुल्लू)। आनी को रामपुर डिपो से भेजी जा रहीं एचआरटीसी की अधिकतर बसें आधे रास्ते में ही हांफ रही हैं। इस वजह आए दिन आनी क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोगों में एचआरटीसी की कार्यप्रणाली के प्रति भारी रोष है।
आनी को ं रामपुर डिपो से कुल 30 बसें भेजी जा रही हैं। इस बसों से नियमित 101 बस रूट विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलाए जा रहे हैं। लेकिन बसों की समय पर सर्विस न होने के चलते बसें आधे रास्ते में हांफ जाती है। इसका खामियाजा इन बसों में सफर करने वाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से बरकरार है। लेकिन एचआरटीसी प्रबंधन की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा जनता भुगत रही है। रामपुर एचआरटीसी के हैड मैकेनिक नवल का कहना है कि आनी को जो भी बसें भेजी जा रही हैं, वो तय समय दिनों के भीतर रिपेयर मांगती है, जिन्हें उनके पास बीस दिनों के बाद भेजा जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इसमें आनी प्रबंधन की गलतियां हैं। उन्होंने पूरा ठिकरा आनी प्रबंधन के सिर फोड़ा है। जबकि आनी एचआरटीसी प्रबंधन की मानें तो इनका कहना है कि आनी को प्रतिदिन रामपुर से दस बसों की जरूरत रहती है, लेकिन रामपुर से उनकी जरूरत के मुताबिक बसों को नहीं भेजा जा रहा है। जिस कारण उन्हें मजबूरन बसों को रोकना पड़ रहा है। यदि वे बसें नहीं राकेंगे तो वे कई रूटों पर बसें नहीं भेज पाएंगे।
विज्ञापन

आनी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा
आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने एचआरटीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आनी को जरूरत के मुताबिक बसें न मिलना हैरानी की बात है। आनी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। रास्ते में हांफ रही बसों की वजह जनता को परेशान किया जा रहा है। जनता को इस तरह से परेशान न करें ए प्रबंधन खामियों का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें बंद होने से कई बसें फंसी
रामपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधन का कार्यभार देख रहे अतुल गुप्ता का कहना है कि कई सड़कें बंद होने की वजह से बसें फंसी है। इस कारण दिक्कत आई है। आनी आकर समस्या को जांचेगे। समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed