फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani police arrested two youths with 234 grams of hashish

Rampur Bushahar News: आनी पुलिस ने 234 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
कार सवार आरोपियों को पुलिस ने लूहरी में लगाए नाके पर पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आनी में पुलिस ने 234 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार में सवार आरोपियों को पुलिस ने नाके पर पकड़ा है। इनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम ने सोमवार शाम को लूहरी मोड़ पर नाकाबंदी की थी। पंचायत चुनाव के चलते वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच आनी की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। पुलिस को देख कार सवार युवकों के हावभाव बदल गए। पुलिस ने संदेह होने पर उनकी और कार की तलाशी ली, तो डैशबोर्ड में एक थैली मिली, जिसमें 234 ग्राम चरस पाई गई। आरोपियों की पहचान जिला शिमला की कुमारसैन तहसील, खटकर गांव निवासी गौरव ठाकुर और कुमारसैन के ही नाग गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article