{"_id":"66d9ada3fce96125800b8236","slug":"ani-kullu-muhan-panchayat-water-problem-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-121320-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लाइन बिछाने के दो साल बाद भी जल शक्ति विभाग ने शुरू नहीं की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लाइन बिछाने के दो साल बाद भी जल शक्ति विभाग ने शुरू नहीं की योजना
विज्ञापन
मुहान पंचायत के पांच गांव को बिछाई है नई पाइप लाइन, ग्रामीणों ने उठाई पेयजल उपलब्ध करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। मुहान पंचायत के पांच गांव के लिए जल शक्ति विभाग ने खडोरननाला से माथवी तक पेयजल योजना का निर्माण किया, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के दो साल के बाद भी योजना शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया है और जल्द इस योजना से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
मुहान पंचायत के बशावल-1, बशावल-2, खेउग, मुहान, माथवी गांव सहित सरकारी संस्थानों में इस योजना का लाभ मिलना है। ग्रामीण धर्म सिंह, खेमचंद, दौलतराम, टेक चंद गौत्तम, रामलाल, पदमराम और कृष्ण चंद और ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में पुरानी पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति हो रही है। इस कारण अधिकतर समय में इस पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है।
इसके चलते उक्त योजना के तहत विभाग ने ग्रामीणों के लिए नई पाइपलाइन बिछाई और नल लगवाए, लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद विभाग ने अभी तक नई योजना में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संदर्भ में उन्होंने पूर्व में रहे अधिशासी अभियंता के समक्ष पेयजल लाइन को शुरू करने की मांग उठाई, लेकिन उनके आश्वासनों के बावजूद अभी तक नई पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने विभाग से नई पाइपलाइन को शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
पिछले साल हुई भारी बरसात की वजह इस योजना की पाइपपलान क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसके बाद लाइन को अब दुरुस्त कर दिया गया है। जल्द योजना को शुरू किया जाएगा। पुष्पराज, एसडीओ, जल शक्ति विभाग