{"_id":"66f15f5d798383490005e6e3","slug":"ani-kullu-central-government-approval-of-676-pucca-houses-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-122146-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी विधानसभा के लिए 676 पक्के मकानों की मंजूरी : आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी विधानसभा के लिए 676 पक्के मकानों की मंजूरी : आशीष
विज्ञापन
केंद्र सरकार का आनी विधानसभा क्षेत्र को बड़ा तोहफा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 676 पक्के मकानों की मंजूरी मिलने पर आईटी विभाग मंडी संसदीय क्षेत्र के आईटी संयोजक आशीष शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विकास के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं। योजना से विधानसभा के वंचित और पिछड़े वर्गों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति और महिलाओं के लिए बहुत बड़ी सौगात मिली है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। इससे उनका पक्का मकान का सपना साकार होगा। बीते साल की आपदा के बाद भी केंद्र सरकार ने प्रदेश को 16,000 पक्के मकान और 2300 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण के लिए आवंटित किए थे, लेकिन राज्य सरकार ने इस राशि का समुचित उपयोग नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आनी खंड की 37 पंचायतों में 340 पात्र परिवार और निरमंड खंड की 32 पंचायतों में 336 परिवार आवास योजना से लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार की ओर से चलाई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख तीस हजार रुपये प्रति परिवारों के लिए पहली किस्त जारी हो चुकी है, जबकि अन्य पात्र व्यक्तियों को भी पहली किस्त जारी करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा मनरेगा के तहत 95 दिन का कार्य उक्त सभी पात्र व्यक्तियों को आवास योजना के लिए मिलेंगे। मनरेगा के दिनों से उक्त लाभार्थी शौचालय निर्माण का कार्य कर सकते हैं। शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार का पूरे हिमाचल के साथ आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात है।