Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani Inform Students in College Legal Rights

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

Thu, 05 Nov 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ani Inform Students in College Legal Rights
आनी कॉलेज में विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता और न्याय तक समान पहुंच के
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय ठाकुर ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से करवाया अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर ने जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार बताए गए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना और सभी नागरिकों के लिए न्याय सुलभ बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की पात्रता और लोक अदालतों की भूमिका के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कानूनी अधिकारों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से मिलने वाली कानूनी सहायता की जानकारी भी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में कानूनी साक्षरता का प्रसार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अजय ठाकुर ने विस्तारपूर्वक जवाब दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article