{"_id":"5ec7dc4e8ebc3e909e01244d","slug":"angry-rampur-hp-news-sml3335977115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडे में दूसरे जिले से मवेशी पालकों के आने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडे में दूसरे जिले से मवेशी पालकों के आने पर रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)। जिले की ग्राम पंचायत तरांडा के कंडे में दूसरे जिले से एक समुदाय विशेष के मवेशी पालकों के पंचायत की बिना आज्ञा और सूचना दिए पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताई है। ग्राम पंचायत तरांडा के प्रतिनिधियों ने एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर दूसरे जिले से तरांडा पंचायत के कंडे में माल मवेशी लेकर आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। तरांडा पंचायत प्रधान रीता नेगी ने बताया कि तरांडा पंचायत के कंडे में शिमला जिले के बधाल, लवाना, सदाना, नोगली, बद्राश और रामपुर से गुज्जर समुदाय के लोग गर्मियों के दिनों में मवेशी लेकर परिवार सहित पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मवेशी पालकों को सरकार की ओर से जिस जगह का परमिट जारी किया जाता है, वे उस जगह नहीं रह कर तरांडा पंचायत के कंडे में रुक जाते हैं। कुछ दिन पहले दो गुज्जर समुदाय के लोग परिवार सहित चौरा पुलिस चेक पोस्ट में बिना थर्मल स्क्रीनिंग और पंजीकरण करवाए रात के समय गुप-चुप तरीके से तरांडा कंडे में पहुंच गए। इस समय देश वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में किन्नौर की तरांडा पंचायत के कंडे में बिना मेडिकल जांच के मवेशी पालकों के पहुंचने से लोगों में महामारी फैलने का डर बना हुआ है।
पंचायत उपप्रधान महेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान जगदीश नेगी और गोबिंद मोयान ने कहा कि गुज्जर समुदाय के लोग अपने पुश्तैनी रास्ते से आवाजाही भी नहीं कर रहे हैं। वे तरांडा पंचायत के छोंडा गांव होते हुए आवाजाही कर रहे हैं, जिस पर उन्हें आपत्ति है। एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि मवेशी पालकों को जिस जगह का परमिट जारी किया गया है, उन्हें उसी कंडे में रहने की हिदायत दी जाएगी। किसी भी मवेशी पालकों को मेडिकल जांच और पंजीकरण करवाए बगैर कंडे में जाने की अनुमित नहीं दी जाएगी।