{"_id":"691dabcf34654a89500419f7","slug":"anger-among-luhri-project-affected-people-over-employment-compensation-and-demands-will-protest-on-26th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-148394-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोजगार, मुआवजे और मांगों को लेकर लूहरी परियोजना प्रभावितों में रोष, 26 को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोजगार, मुआवजे और मांगों को लेकर लूहरी परियोजना प्रभावितों में रोष, 26 को करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
किसान सभा की बैठक में मौजूद परियोजना प्रभावित। स्रोत : सभा
सरकार से परियोजना के विस्थापितों को एकमुश्त राशि और रोजगार देने की उठाई मांग
प्रभावितों से किए वादे अधूरे, उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे सरकार, प्रशासन और निगम : देवकी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सतलुज नदी पर बन रही लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को परियोजना निर्माण से कई उम्मीदें जगी थीं, लेकिन सरकार, प्रशासन और एसजेवीएन प्रबंधन उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी नित्थर की बैठक बुधवार को हुई। इसमें परियोजना प्रभावित भी मौजूद रहे। परियोजना प्रभावितों ने रोजगार, मुआवजे और मांगों को लेकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रभावितों से किए गए वादे आज भी अधूरे हैं। विस्थापित और प्रभावित क्षेत्रों के लोग रोजगार, एकमुश्त राशि, फसलों और घरों को हुए नुकसान के मुआवजे से वंचित हैं। परियोजना प्रभावित 26 नवंबर को किसान सभा के बैनर तले मांगों को लेकर निरमंड में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर और रेखा ने कहा कि आज भी बहुत सारे मुद्दे लंबित हैं, जिनको लेकर आने वाले समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम प्रभावितों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। प्रभावितों से किए गए वादे आज भी अधूरे हैं। फाटी देहरा, गड़ेज और बायल में 2022-23, 2023-24 में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे हो चुका है, लेकिन प्रभावित परिवार आज भी मुआवजे को तरस रहे हैं। नित्थर पंचायत में मकानों में आई दरारों का सर्वे होने के बावजूद मुआवजा नहीं दिया गया। दुराह पंचायत के वार्ड डवारच, मलथा और दुराह में समझौता होने के बावजूद भी प्रशासन सर्वे नहीं करवा रहा, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। किसान सभा ने मांग की है कि जहां पर सर्वे हो चुका है, उन परिवारों को मुआवजा दिया जाए। जिन परिवारों की परियोजना में जमीन लगी है, उनको एकमुश्त राशि दी जाए। परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए। किसान सभा ने मनरेगा में भी रोजगार देने की मांग उठाई है। इस मौके पर रणजीत, निहाल चंद, रमेश, जोगिंदर, बीना शर्मा, ध्यान सिंह, कुंजी लाल, चुनी लाल, इंदिरा देवी, निशा, चेत राम, कमला, गोपी चंद, संदेश, जमुना शर्मा, मिलाप, पूर्ण चंद, लता देवी, पिंगला, पुष्पा, आशा, प्रकाश, कर्म चंद, राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।