{"_id":"67cafb83f74715485e0b1558","slug":"anesthesia-specialist-will-soon-be-deployed-in-theog-hospital-ultrasound-machine-will-be-provided-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-131089-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग अस्पताल में जल्द होगी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती, मिलेगी अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग अस्पताल में जल्द होगी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती, मिलेगी अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति ठियोग की बैठक में शामिल विधायक कुलदीप सिंह राठौर के समक्ष बात रखते प्रभारी ड
अस्पताल भवन के निर्माण में कोताही बरतने पर विधायक राठौर ने दिखाई सख्ती
रोगी कल्याण समिति के बैठक में अस्पताल के ज्वलंत मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के सिविल अस्पताल में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में सिविल अस्पताल को दो सौ बिस्तर का अस्पताल बनाने, अस्पताल में रिक्त पदों को जल्द भरने, नव निर्मित अस्पताल भवन में कोताही बरतने, जिला अस्पताल के निर्माण कार्य जैसे कई गंभीर मुद्दे उठे। बैठक की अध्यक्षता विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने की, जबकि एसडीएम मुकेश शर्मा, प्रभारी डॉ. पवन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। समिति की बैठक में ठियोग अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती और अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने की विधायक ने घोषणा की। वहीं, विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को बैठक में शामिल न होने पर फोन पर लताड़ लगाते हुए बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए। अधिकारी के पहुंचने पर विधायक ने अस्पताल भवन के निर्माण में लापरवाही पर विभाग को फटकार लगाई और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी प्रकार का राजनीतिक सरंक्षण नहीं दिया जाएगा और जनता के धन की लूट स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह विभाग की ओर से भवन निर्माण की जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने विभाग को जल्द इस मामले को शीघ्र सुलझाने का निर्देश दिया।
इससे पहले अस्पताल प्रभारी पवन शर्मा ने रोगी कल्याण समिति की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए आय और व्यय का ब्योरा दिया और अस्पताल में अगले वित्त वर्ष में प्रस्तावित कार्यों के लिए धन की स्वीकृति का मसौदा पटल पर रखा। बैठक में अस्पताल में 22 में से 13 डॉक्टरों के पद खाली होने और अन्य स्टॉफ और जरूरी उपकरणों के मुद्दे को विधायक के समक्ष रखा गया। सदस्यों का कहना था कि अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ न होने और अल्ट्रासाउंड मशीन लंबे समय से खराब होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं को शिमला जाना पड़ रहा है। इसी प्रकार एनेस्थीसिया विशेषज्ञ न होने से अस्पताल में सर्जरी लंबे समय से बंद है। इसके अलावा ऑक्सीजन पीएसए प्लांट को शुरू करने के लिए सरकार को भेजी धन की मांग का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक में प्रभारी द्वारा अस्पताल में आयुष्मान व हिम केयर कार्ड पर रोगियों को मिलने वाली मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं को दोबारा जल्द शुरू करने की बात कही गई। अस्पताल में किसी मरीज की मौत के बाद शव को ले जाने के लिए शव वाहन की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को अपनी सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अपने संस्थान की तरफ से एक शव वाहन अस्पताल को दान करने के लिए आगे आने का आग्रह किया।
- रोगी कल्याण कोष में विधायक ने दिए दो लाख
विधायक कुलदीप सिंह राठौरा ने अपने जन्मदिन पर उपहार के तौर पर मिले दो लाख की राशि का चेक रोगी कल्याण कोष के लिए प्रभारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए दो डॉक्टरों की तैनाती के आदेश हुए हैं, लेकिन वे ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं। उन्होंने इन डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को जल्द ठियोग भेजा जाएगा और सरकार ने 40 अल्ट्रासाउंड मशीनें मंगवाई है। पहली मशीन ठियोग अस्पताल आएगी। विधायक ने अस्पताल के लिए नगर से आने वाली सड़क की टारिंग के जल्द टेंडर होने और सड़क में पैदल चलने वालों के लिए भी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पानी की लीकेज दूर करने के निर्देश दिए और ठेकेदारों को अपना कार्य ईमानदारी से करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
- संवाद