फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   An amount of Rs 8 crore will be distributed among 3,402 families affected by the Rampur project.

Rampur Bushahar News: रामपुर परियोजना से प्रभावित 3,402 परिवारों में बंटेगी आठ करोड़ की राशि

Mon, 08 Dec 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 8 crore will be distributed among 3,402 families affected by the Rampur project.
चाटी में आयोजित समारोह में मौजूद लाडा अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर और अन्य। संवाद
. अभी दो साल की दी जा रही रॉयल्टी, 4 साल की अगले वित्तीय वर्ष में होगी जारी
विज्ञापन

. एक सप्ताह में प्रभावितों के खातों में पहुंचेगी राशि
. लाडा कमेटी अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने राशि का वितरण किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना से प्रभावित पंचायतों के लिए राहत की खबर आई है। परियोजना प्रभावित 3402 परिवारों को दो वर्ष की कुल आठ करोड़ रुपये की रॉयल्टी बंटेगी। एक सप्ताह में सभी प्रभावितों के खातों में राशि पहुंच जाएगी। सोमवार को जगातखाना पंचायत के चाटी स्थित डंपिंग मैदान में आयोजित समारोह के दौरान लाडा कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रभावित परिवारों को राशि का आवंटन शुरू किया। प्रभावितों को छह साल की रॉयल्टी की राशि दी जाएगी। हालांकि, प्रभावितों अभी सिर्फ दो साल की राशि जारी की गई है। चार वर्ष की लंबित राशि का भुगतान अगले वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। परियोजना से प्रभावित रामपुर और निरमंड की पंचायतों के हजारों परिवार साल 2019 से इस राशि का इंतजार कर रहे थे। परियोजना प्रभावित 3402 परिवारों को अभी वर्ष 2019 और 2020 में हुए विद्युत उत्पादन की एक प्रतिशत राशि बंट रही है, जबकि शेष चार साल की लंबित राशि का भुगतान अगले वित्तीय वर्ष में होगा। चाटी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जल विद्युत परियोजना ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया। अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने लाडा स्कीम के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किए। उन्होंने चाटी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख, खरगा सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख और नालागाई कशोली के लिए 7.7 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने प्रभावित पंचायतों के लिए भी कई योजनाओं की घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रभावित पंचायतों के परिवारों को प्राप्त होने वाली 1 प्रतिशत पावर रॉयल्टी की राशि का भी प्रभावित परिवारों में वितरण किया जा रहा है। प्रभावितों को छह साल से लटकी हुई सहायता राशि जल्द मिलेगी। इस मौके पर प्रदेश मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार, कॉपरेटिव बैंक के निदेशक गोविंद शर्मा, पूर्व विधायक आनी किशोरी लाल सागर, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परस रामए, रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, जगातखाना पंचायत प्रधान सतीश कुमार, खरगा प्रधान नेसू राम विमल, ब्रौ पंचायत प्रधान शशि कटोच सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article