फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Alto car falls in Tirmidhar of Durah, one dead

Rampur Bushahar News: दुराह के तिर्मीधार में ऑल्टो कार खाई में गिरी, एक की मौत

Thu, 12 Feb 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Alto car falls in Tirmidhar of Durah, one dead
नित्थर तहसील की दुराह पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद
दो घायल, खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की दुराह पंचायत के तिर्मीधार में एक ऑल्टो कार वीरवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वीरवार सुबह ऑल्टो कार एचपी 95 2787 खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ा। मृतक व्यक्ति की पहचान नित्थर के कौतोढ गांव निवासी 37 वर्षीय मेघजीत, पुत्र मोहर सिंह के तौर पर हुई है, जबकि प्रताप चंद और जय चंद है घायल हुए हैं। दोनों घायल भी निवासी कौतोढ, उप तहसील नित्थर के हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड पहुंचाया और शव को परिजनों को सौंपा। मामला दर्ज कर हादसे की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article