फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Allotment of plots for International Lavi Fair begins

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए शुरू हुआ प्लॉटों का आवंटन

Wed, 05 Nov 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Allotment of plots for International Lavi Fair begins
लवी मेले को लेकर मेला मैदान स्थित स्टेज का रंग रोगन करने में जुटे मजदूर। संवाद
.मेला मैदान और एनएच-पांच पर गठित कमेटी व्यापारियों को दिला रही प्लॉट
विज्ञापन

आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हो रही वीडियोग्राफी
मैदान में 9 और एनएच-पांच पर 10 नवंबर तक बिकेंगे प्लॉट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर का प्रमुख व्यापारिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में मनाया जाएगा। मेले में सजने वालीं दुकानों के लिए मंगलवार से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई। इस वर्ष भी बीते वर्ष के दामों पर प्लॉटों की बोली लग रही है। मेला कमेटी ने प्लॉट आवंटन के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अध्यक्षता वाली कमेटी गठित की है, जो मेले में सजने वाले स्टॉलों को व्यापारियों को उपलब्ध करवा रही है। प्लॉट आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए मौके पर वीडियोग्राफी की जा रही है। मेले में सजने वाले डोम का आवंटन नगर परिषद बीते दिनों कर चुका है। प्रशासन और नगर परिषद मेले को लेकर विभिन्न व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। लवी मेला कमेटी ने मेले की व्यवस्था बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को मेला मैदान, जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति, नगर परिषद को सफाई व्यवस्था समेत कई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मंगलवार से मेला मैदान और नेशनल हाईवे-पांच पर सजने वालीं दुकानों के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं, स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से व्यापारी वर्ग भी स्टॉल खरीदने के लिए रामपुर पहुंचने शुरू हो गए हैं। प्लॉट आवंटन से पूर्व तहसीलदार की अध्यक्षता वाली कमेटी मेला मैदान की नियमानुसार निशानदेही कर रही है। मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने प्लॉटों का जायजा लिया। प्लॉटों की बिक्री बीते वर्ष बिके प्लॉटों के बेस प्राइज के आधार पर की जा रही है।

तहसीलदार रामपुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी की मेला मैदान में प्लॉट आवंटित कर रही है। इस कमेटी में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। मेले में सजने वाले स्टॉलों के दामों में इस वर्ष कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बोली के आधार पर नेशनल हाईवे-पांच की इंदिरा मार्केट से मेला मैदान के प्रवेशद्वार तक को प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। कमेटी मौके पर बोली से व्यापारियों को प्लॉट आवंटित किए कर रही है। जिला प्रशासन के आह्वान के चलते इस साल समय पर प्लॉटों सजाने का लक्ष्य रखा गया है। मेले में दुकानें सजाने के लिए मेला मैदान में 9 और एनएच-पांच पर 10 नवंबर तक प्लॉटों की बिक्री होगी। व्यापारी को प्लॉट खरीदने के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाना सुनिश्चित करना होगा। लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार से मेला मैदान और एनएच-पांच पर प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने मेले में दुकानें सजाने वाले व्यापारियों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि तक स्टाल खरीद लें।

लवी मेले को लेकर मेला मैदान स्थित स्टेज का रंग रोगन करने में जुटे मजदूर। संवाद

लवी मेले को लेकर मेला मैदान स्थित स्टेज का रंग रोगन करने में जुटे मजदूर। संवाद

लवी मेले को लेकर मेला मैदान स्थित स्टेज का रंग रोगन करने में जुटे मजदूर। संवाद

लवी मेले को लेकर मेला मैदान स्थित स्टेज का रंग रोगन करने में जुटे मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed