{"_id":"6ae87ff3f579887f7201ee26","slug":"allocation-of-stalls-for-exhibition-at-lavi-fair-from-november-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-174011-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लवी मेले में प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों का आवंटन 9 नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लवी मेले में प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों का आवंटन 9 नवंबर से
विज्ञापन
. 11 से 14 नवंबर तक लवी मेला ग्राउंड में सजेगी प्रदर्शनी
. लवी मेला कमेटी ने की सरकारी विभागों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सहभागिता की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के दौरान आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों और प्लॉटों (कनोपियों) का आवंटन 9 नवंबर से शुरू किया जाएगा। चार दिवसीय यह प्रदर्शनी 11 से 14 नवंबर तक रामपुर बुशहर के लवी मेला मैदान में लगेगी। इसके लिए मेला कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लवी मेला कमेटी के सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी सरकारी विभागों, व्यापारिक संस्थानों और इच्छुक प्रतिष्ठानों से प्रदर्शनी में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। लवी मेला कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रदर्शनी के दौरान सरकारी विभागों और संस्थानों को अपनी योजनाओं, उपलब्धियों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय गतिविधियों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। वहीं, व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य प्रतिभागी भी अपने उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए मेला मैदान में स्टॉलों और प्लॉटों (कनोपियों) की व्यवस्था की जा रही है। कमेटी के अनुसार स्टॉलों और प्लॉटों का आवंटन 9 नवंबर से लवी मेला मैदान में शुरू होगा। इच्छुक विभागों, व्यापारियों और व्यापारिक संस्थानों को निर्धारित तिथि पर प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचकर आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने और इससे संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर बुशहर का प्रमुख पारंपरिक एवं व्यापारिक आयोजन है। हर वर्ष मेले में क्षेत्र के अलावा प्रदेश और बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में मेले के दौरान लगने वाली प्रदर्शनी सरकारी योजनाओं और संस्थागत गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और कारोबार के विस्तार का भी अवसर प्रदान करती है।