फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Allegations of irregularities in the works and payments of Dadas Panchayat

Rampur Bushahar News: ददास पंचायत के कार्यों और भुगतान में अनियमितता के आरोप

Fri, 05 Dec 2025 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपों का बनवाया शपथपत्र, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग की ददास पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत के कार्यों और भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पंचायत के तहत आने वाले जगोड़ा गांव के केशव राम, सुनील और खनवेड़ के मदन ने आरोपों का शपथपत्र तैयार किया है। उन्होंने कार्यों की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। हालांकि, पंचायत प्रधान इन आरोपों को निराधार बताया है। शिकायकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने स्तर पर मजदूरी कार्य किया था, जिसकी पूरी मेहनताना राशि आज तक नहीं मिल पाई है। पंचायत की ओर जगोड़ा वार्ड में पंजोल से चेवली सड़क पर डंगे लगाने का काम उनके अलावा छह और लोगों ने काम किया, लेकिन पंचायत प्रधान ने पूरी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। प्रधान ने धन की हेरा-फेरी करते हुए वार्ड सदस्य की पत्नी और उसके बेटे के खाते में राशि जमा करवा दी, जोकि भ्रष्टाचार की साफ तस्वीर पेश करती है। पंचायत की ओर से उनके खातों में केवल आंशिक भुगतान किया गया, जबकि शेष राशि पर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह जानकारी खंड विकास कार्यालय से आरटीआई के माध्यम से जुटाई। शिकायत में कहा है कि वे कई बार पंचायत और संबंधित विभागों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें उनका हक दिलाया जाए। गलत तरीके से डाले गए बिल और अन्य आरोपों की समीक्षा की जाए।

पंचायत प्रधान ने आरोपों को बताया निराधार
ददास पंचायत प्रधान कांता मशाशू ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायत को दो योजनाओं से एक-एक लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी, जिसका काम पंचायत की ओर से सभी नियमों और मानकों के आधार पर किया गया है। इन कार्यों का भुगतान किया गया है। पंचायत सचिव ने शिकायतकर्ता को फोन के माध्यम से कई मर्तबा कार्यालय में आकर समस्या के समाधान के लिए आने के लिए अनुरोध किया, लेकिन वे नहीं आए। ऐसे में यह मतभेद सामने आया है, जिसका कोई आधार नहीं है। पंचायत की तरक्की के लिए निष्ठापूर्वक काम किया है और किसी प्रकार का कोई अनैतिक कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article