फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Allegations of dictatorship leveled over the arrest of a BJP worker

Rampur Bushahar News: भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर लगाया तानाशाही का आरोप

Thu, 18 Jun 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में एक भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता सूरत नेगी ने प्रदेश सरकार और मंत्री जगत सिंह पर तानाशाही का गंभीर आरोप लगाया है। नेगी ने बताया कि टापरी में आयोजित इस उत्सव के समापन पर मंत्री जगत सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के समर्थकों ने नारेबाजी कर कार्यक्रम का माहौल खराब किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। इसी दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ने मंत्री से वन अधिकार अधिनियम के तहत हुए कार्यों पर सवाल पूछा। सूरत नेगी का आरोप है कि मंत्री ने अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर पुलिस के जरिये कार्यकर्ता को डराया। इसके बाद पुलिस ने उस कार्यकर्ता को 24 घंटे के लिए थाने में हिरासत में ले लिया। सूरत नेगी ने इस पूरी घटना और पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं। लेकिन वे जनता और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। नेगी ने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार के इस जनविरोधी कदम को सहन नहीं करेगी। पार्टी किन्नौर की जनता के बीच जाकर सरकार की दमनकारी मानसिकता को बेनकाब करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed