{"_id":"692d988d061d1da8e508b356","slug":"aids-awareness-program-organized-in-aani-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-149231-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पेंटिंग में पियूष, निलेश, न्याय दत रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पेंटिंग में पियूष, निलेश, न्याय दत रहे अव्वल
विज्ञापन
.आनी स्कूल में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के विद्यार्थियों ने एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद पाठशाला में नारा लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। कनिष्ठ वर्ग पेंटिंग में पियूष प्रथम, निलेश द्वितीय और न्याय दत तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन में आयुष पहले, अभय दूसरे और आदर्श तीसरे स्थान पर रहे। भाषण में करण पहले, दमन दूसरे और पीयूष तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग चित्रकला में सिमरन प्रथम, अदिति द्वितीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन में शबनम पहले, सौरभ दूसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में लक्षिता पहले, शीतल दूसरे और आरती तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में पाठशाला प्रभारी डॉक्टर इंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करके बच्चों को एड्स जागरूकता का संदेश घर पर तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता प्रवीण मेहता ने किया। कार्यक्रम में पीएमश्री समन्वयक कुंदन शर्मा, ईको क्लब प्रभारी सीमा ठाकुर, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ प्रभारी कुशल ठाकुर आदि मौजूद रहे।